-
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shaid Kapoor) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के अफेयर कभी सुर्खियों में रहा करते थे, लेकिन एक बार शाहिद कपूर किसी अन्य कारण से भी चर्चा में आ गए थे। मामला राज कुमार (Raj Kumar) की बेटी से जुड़ा हुआ था। राज कुमार की बेटी वास्तविकता (Vastvikta) से शाहिद इस कदर परेशान हो गए थे कि उनके खिलाफ पुलिस कंप्लेन तक कर दी थी। क्या था ये मामला आइए आपको बताएं।
-
बॉलीवुड एक्टर राज कुमार अपनी बेबाकी और अलग अंदाज के लिए जाने गए थे। राज कुमार के दो बेटे और एक बेटी हैं, लेकिन कोई भी उनकी तरह फिल्मों में सफल नहीं हो सका।
-
राज कुमार की बेटी वास्तविकता पंडित एक बार शाहिद कपूर के लिए मुसीबत बन गई थीं।
-
वास्तविकता पंडित उस वक्त चर्चा में आ गई थीं जब शाहिद कपूर ने उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। वास्तविकता पंडित उस वक्त चर्चा में आ गई थीं जब शाहिद कपूर ने उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
-
वास्तविकता ने एक बार बॉलीवुड शाहिद कपूर के पीछे पड़ गई थीं। शाहिद कपूर जब-जब अपने घर से बाहर निकलते वो उनका रास्ता रोक कर खड़ी हो जाती थीं।
-
वास्तविकता खुद को शाहिद का बड़ा फैन बताती थीं। वास्तविकता शाहिद से एकतरफा प्यार करती थीं।
-
शाहिद कपूर के प्यार वास्तविकता इस कदर दीवानी हो गई थीं कि उन पर नजर रखने लगी थीं। इतना ही नहीं शाहिद के करीब रहने के लिए उनके घर के पास एक फ्लैट भी ले लिया था।
-
शाहिद ने पहले तो वास्तविकता की इस हरकत को नज़रअंदाज़ किया, लेकिन शाहिद इतने परेशान हो गए कि उन्हें पुलिस कंप्लेन करनी पड़ी।
-
वास्तविकता कभी शाहिद कपूर के घर पहुंच जाती और उनके घर घर का दरवाजा खटखटाती रहती तो कभी खुद को शाहिद की पत्नी बताती।
-
साल 2012 में शाहिद कपूर के पुलिस में लिखित शिकायत करने के बाद से वास्तविकता पंडित गुमनाम जिंदगी जी रही हैं।
-
वास्तविकता के लिए शाहिद ने कहा था कि उन्हें ये करते हुए अच्छा नहीं लगा लेकिन वह परेशान हो गए थे। (All Photos: Social Media)
